बिलासपुर। एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस ने शहर के अलग_अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 5 खरीददारों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 11 मोटर सायकल जब्त किया गया है।

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से लगातार मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा एसीसीयू टीम बिलासपुर को पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। SSP के निर्देश पर एसीसीयू प्रभारी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों के द्वारा मोटर सायकल चोरी के संदेहियो की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की ग्राम टगनिया थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी धीरेन्द्र टंडन पूर्व में मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में अभियोजित किया जा चुका है। जिसके द्वारा बिलासपुर शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी कर सीपत क्षेत्र में लोगो के पास बिकी किया गया है। सूचना पर संदेही धीरेन्द्र टंडन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा विगत छः माह में लगातार सक्रिय रूप से अपने भाई वीरेन्द्र टंडन तथा दोस्त दुर्गेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर बिलासपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से कुल 11 नग मोटर सायकल कीमती 8,50,000 / – रूपये चोरी कर सीपत क्षेत्र के लोगो के पास बिकी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियो के कब्जे से कुल 11 नग मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया। बरामद मोटर सायकल के संबंध में पूर्व में ही थाना सिविल लाईन, सरकंडा, तारबाहर, सिटी कोतवाली, कोनी में अपराध पंजीबध है। आरोपियों के विरूध्द अग्रिम कार्यवाही थाना सिविल लाईन द्वारा पूर्व में पंजीबध्द अपराधो सहित धारा 41 ( 1-4 ) जाफौ o, 379, 34, 411 भादिव के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, उनि ० प्रसाद सिन्हा, उनि ० अजय वारे, सउनि ० जीवन साहू , आर ० दीपक उपाध्याय, बलबीर सिंह, सरफराज खान, विवेक राय, सत्या पाटले, दीपक यादव, नवीन एक्का, प्रआर ० नरेन्द्र डिक्सेना की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपियो के नाम: 01. धीरेन्द्र टंडन पिता पुरूषोत्तम टंडन उम्र 20 साल नि ० डंगनिया थाना मस्तूरी 02. वीरेन्द्र टंडन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 30 साल नि ० डंगनिया थाना मस्तूरी 03. दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी उम्र 21 साल नि ० बाजार पारा सीपत थाना सीपत
खरीददार का नाम पता: 01. ललित सूर्यवंशी पिता गुहाराम सूर्यवंशी उम्र उम्र 30 साल नि ० मटियारी थाना सीपत 02. मुकेश सूर्यवंशी पिता बंशी लाल सूर्यवंशी उम्र 22 साल नि ० किसान परसदा थाना मस्तूरी 03. जानी सूर्यवंशी पिता सहदेव सूर्यवंशी उम्र 22 साल नि ० किसान परसदा थाना मस्तूरी 04. जितेन्द्र कुमार महिलांगे पिता जयराम महिलांगे उम्र 23 साल नि ० नहरपारा सीपत 05. अनिल सूर्यवंशी पिता छोटे लाल सूर्यवंशी उम्र 28 साल नि ० नहरपारा सीपत
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
