देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में शिक्षकों के 6, 549 पद खाली, शीघ्र होने वाली है भर्ती, जाने सबसे ज्यादा कहां खाली है पद…

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शीघ्र ही मिशन मोड में नियुक्तियां होने वाली है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और रीडर समेंत शिक्षकों (फैकल्टी) के 6, 549 पद खाली है। इन सभी पदों में सालभर के अंदर भर्ती करने के निर्देश सभी कुलपतियों को दिए गए है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में इस डेटा को शेयर किया। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा खाली पद हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में खाली पदों की संख्या 900 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी है, जहां पर 622 पद खाली पड़े हुए हैं। जबकि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तीसरे नंबर है, जहां 532 फैकल्टी पद खाली हैं। चौथे नंबर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 498 और पांचवें नंबर पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 326 पद अभी तक खाली पड़े हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, ‘पदों का खाली होना और उन्हें भरना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। रिटायरमेंट, इस्तीफे और बढ़ी हुई स्टूडेंट्स की संख्या की वजह से अतिरिक्त जरूरत कुछ ऐसे फैक्टर हैं। जिनकी वजह से वैकेंसी बढ़ी है, उन्होंने कहा, ‘यूनिवर्सिटीज फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ रिसर्च स्कोलर्स को नियुक्त करना, कॉन्ट्रैक्ट, रि-इंप्लायड, सहायक और गेस्ट फैकल्टी जैसे तरीकों को अपनाना शामिल हैं।
कब होगी इन पदों पर भर्ती?
सुभाष सरकार ने कहा, ‘शिक्षा मंत्रालय ने सभी सेंट्रल हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से 5 सितंबर, 2021 से शुरू होकर एक साल की अवधि के भीतर मिशन मोड में खाली पड़े पदों को भरने का अनुरोध किया है.’ मंत्री ने आगे कहा कि अगस्त 2021 से अब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में 4,807 पदों का विज्ञापन किया जा चुका है, जिसके लिए सेलेक्शन प्रोसेस जारी है।

00 सौ से अधिक खाली पद वाले विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 326
जामिया मिलिया इस्लामिया – 223 पद
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय- 231 पद
विश्व भारती- 194 पद
नॉर्थ ईस्टर्न हिल्स विश्वविद्यालय -179 पद
त्रिपुरा विश्वविद्यालय 146 पद
हैदराबाद विश्वविद्यालय- 163 पद
पांडिचेरी विश्वविद्यालय- 156 पद
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 137 पद
मणिपुर विश्वविद्यालय- 127 पद
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय- 125 पद
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 120 पद
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय- 116 पद
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय- 101 पद

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *