बिलासपुर। शराब भट्ठी अंदर घुसकर लाठी डण्डा से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है की चिल्हर देने को लेकर विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद केंवट, निवासी-लखराम, थाना रतनपुर, पौंसरा स्थित शराब भट्ठी में सेल्समेन के पद पर पदस्थ है। घटना के दिन 24 जुलाई को वह शराब भट्ठी में शराब बिक्री कर रहा था । इसी दौरान आरोपीगण भी शराब लेने के लिए भट्ठी आये हुए थे, जो शराब खरीदने के बाद प्रार्थी से चिल्हर रुपये के नाम से वाद-विवाद और गाली गलौच करने लगे। सेल्समैन के मना करने पर आरोपीगण एक राय होकर लाठी डण्डा लेकर शराब भट्ठी के अंदर घुस गये और प्रार्थी से मारपीट करने लगे। जब बीच-बचाव करने स्टाफ के लोग आये तो उनके साथ भी मारपीट की। सेल्समैन की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 452, 147, 148, 294, 323, 506 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मामले में आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो दिनांक-26/07/2022 को प्रकरण के आरोपी जनक सिंह उर्फ सुजीत को पकड़कर गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया। जिसमे अपने साथी चैन सिंह ठाकुर, राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि, आल्हा केंवट, मुरित राम कश्यप के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। प्रकरण के अन्य आरोपीगण चैन सिंह ठाकुर, राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि, आल्हा केंवट, मुरित राम कश्यप की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो पुलिस को देख कर लुकछिप रहे थे, जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर पकड़ा गया और घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
विशेष योगदान :–
निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि गुलाब पटेल, प्र. आर. शोमनाथ यादव, राजेन्द्र चन्द्रा, आर. राकेश कुमार साहू, शैलेन्द्र साहू, विजेन्द्र सिंह, कौशल ध्रुव, चन्द्रशेखर मरकाम।
नाम आरोपी
(1) चैन सिंह ठाकुर पिता खिलावन सिंह उम्र 30वर्ष सकिन पौंसरा आवासपारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(2) राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि पिता दशरथ राम धीवर उम्र 20 वर्ष सकिन पौंसरा,बाजारपारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) आल्हा केंवट पिता राजकुमार केंवट उम्र 20 वर्ष ग्राम पौसरा आवासपारा थाना कोनी जिला बिलासपुर
(4) मुरित राम कश्यप पिता भागवत प्रसाद कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम सेलर बरभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(5) जनक सिह उर्फ सुजीत सिह ठाकुर पिता खिलावन सिह उम्र 28 वर्ष सकिन पौंसरा थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
