विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किया ठेका कंपनी से 6 माह का वेतन और सिक्योरिटी मनी दिलाने की मांग

बिलासपुर। विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारी पिछले कई दिनों से आक्रोशित है। कर्मचारी लगातार ठेका कंपनी से सिक्योरिटी मनी और रोक गए 6 महीने का वेतन दिलाने की मांग कर रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।

विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कलेक्टर के जनदर्शन में अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आप लोग का सिक्योरिटी मनी वापस दिलाया जाएगा। बिलासपुर संभाग अध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया की प्राइम वन कंपनी का ठेका समाप्त हो चुका है। डीडी के नाम पर 10_10 हजार रुपए लिया गया था। इसके अलावा 6 महीने की वेतन कटौती की गई है। टेंडर समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को सिक्योरिटी मनी वापस करने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक 2 माह बीत चुका है लेकिन कर्मचारियों को सिक्योरिटी मनी वापस नहीं किया गया है। इस बात को लेकर ठेका कर्मचारी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कंपनी पर आक्रोशित हैं। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश राव, प्रीतम, मनोज, संदीप, राकेश, योगेश, नीलकमल, प्रफुल्ल, विजय, विकास विजय, कन्हैया, प्रशांत, अकरम भगवती, भुवन, अश्वनी, प्रज्ञानंद, बंसी पाली समेंत समस्त कर्मचारी सम्मिलित हुए।

विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ ने रक्षाबंधन से पूर्व कर्मचारियों का वेतन देने की मांग की है . वर्तमान में कैंब्रिज कंपनी. द्वारा सही समय में वेतन देने का बात कही है बिलासपुर, मुंगेली ,पेंड्रा गौरेला विद्युत ठेका कैंब्रिज कंपनी की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *