बिलासपुर। इस्लामिक नए साल की शुरुवात मोहर्रम के महीने से होती है। ये महीना मानवता और इंसानियत के साथ साथ हक का संदेश देने वाला है। बिलासपुर शहर के मगरपारा में 6 दिनों से जिक्रे शोहदा ए कर्बला की तकरीर चल रही है। यह बात उत्तरप्रदेश से आए मौलाना शहंशाह आलम मिस्बाही ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

शनिवार को प्रेस क्लब में पहुचे श्री मिस्बाही ने कहा कि सभी लोगों को धर्म और सियासत से ऊपर उठकर मानवता का धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा की जुल्म और ज्यादती करना गुनाह (पाप) है।किसी मज़लूम निरीह या गरीब को तकलीफ नहीं होनी चाहिए ये हम सभी को कोशिश की जानी चाहिए। खासकर ये मोहर्रम का महीना लोगों को यही संदेश देता है। किसी के आतंक के खिलाफ झुकना नहीं चाहिए,कर्बला की जंग में पैगंबर के शहीद नवासे ने कायनात को यही संदेश दिया है। इंसानियत के दुश्मन यजीद का मुकाबला करते हुए इमामे हसन हुसैन की शहादत पूरे विश्व को संदेश दे रही है कि जब जब देश दुनिया में जुल्म हुआ है उसके खिलाफ आवाजें मजबूत हुई हैं।पत्रकारों के एक सवाल के जवाब उन्होंने बताया की अल्लाह के रास्ते में जो लोग कुर्बान होते हैं वो शहीद कहलाते हैं और ऐसे लोगों की शहादत में मातम नही बल्कि खुशियां मनाई जानी चाहिए। यह महीना काफी मुबारक महीना है। इसलिए उन्होंने सभी से आग्रह किया है इस मुबारक महीने में पुरानी बातों को दरकिनार कर खुशियां मनाई जाए।श्री मिस्बाही ने कहा कि हमारे पैगंबर साहब ने सभी को एक दूसरे का सम्मान करना बताया है। पत्रकारों के राजनीतिक सवालों का उन्होंने जवाब से किनारा किया। यह जरूर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश में अमन शांति है। और यह कायम रहनी चाहिए। देश में रहने वाला हर आदमी चाहे वह हिंदू मुसलमान सिख या ईसाई हो सभी का खून लाल है और सभी आपस में एक हैं। उन्होंने कहाकि राजनीति से परे हटकर सभी लोगों को आपस में भाईचारा मानवता का व्यवहार निभाना चाहिए। श्री मिस्बाही ने सभी मुस्लिमों से अपील की,कि अपने अपने बच्चों को अच्छी तालीम दे।उन्हें अच्छे संस्कार के अलावा खुद की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करना चाहिए। इस मौके पर मौजूद उसकी देन कमेटी के संरक्षक शेख नजीरुद्दीन ने कमेटी द्वारा कराए जा रहे तकरीर पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मगरपारा चौक में शोहदा ए कर्बला को लेकर तकरीर की जा रही है जिसका शनिवार को सातवां दिन है। कमेटी के तमाम पदाधिकारी तकरीर को सफल बनाने में लगे हुए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान मौलाना मजहर, उसकी देन कमेटी के अध्यक्ष हाजी गयूर हुसैन, इंसान अली उर्फ बब्बू भाई, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
