
महासमुंद। सिरफिरे आशिक ने महासमुंद के बेलसोड़ा में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास की है। बेलसोड़ा की रहने वाली युवती रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल स्टोर में दवाई लेने गई थी। वापस लौटते समय बाइक में सवार चंद्रशेखर परमार अपने दो दोस्तों के साथ आया और उसे बीच रास्ते में रोक लिया। इतने में ही चंद्रशेखर ने रूपा को पकड़कर उसके सिर पर देसी कट्टा अड़ा दिया और आव देखा न ताव गोली चला दी। गोली चलते युवती सड़क पर गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। महासमुंद के एडिशनल एसपी मेधा टेम्भूरकर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतिका रूपा बीए सेकेंड इयर की छात्रा थी। आरोपी चंद्रशेखर उसे स्कूल के समय से जानता था। दोनों साथ में पढ़ भी चुके हैं। रूपा सिरफिरे आशिक चंद्रशेखर से बात करने से इंकार कर दी थी, जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एडिशनल एसपी ने ये भी बताया कि आरोपी चंद्रशेखर दिल्ली गया हुआ था, तभी उसने वहां से देसी कट्टा खरीदा था। उसी देसी कट्टे से युवती को गोली मारी है। वो ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके दो साथी भरत निषाद और एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
