
बिलासपुर। नेशनल हाइवे में ओवरटेक कर लोगो से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। आरोपियो के खिलाफ बिलासपुर के अलावा रायपुर, कोरबा सहित अन्य जिलों में भी जुर्म दर्ज है।
न्यायलय के अनुसार बेमेतरा निवासी कपड़ा व्यवसायी साबिर शेखनी उम्र 39 वर्ष 14 मार्च 2018 को अपनी कार से कपड़ा खरीदने बिलासपुर आया था। वापस लौटते समय रात 10.30बजे हिर्री व हरदी के बीच पीछे से रही मारुति डिजायर कार क्रमांक सीजी 10-2236 में सवार 5 युवकों ने ओवरटेक कर व्यवसायी को रोका एवं विवाद करते हुए कार से चाबी निकाल लिया। तीन युवक कार में घुस कर उसे बंधक बना लिया। अपहरण कर रायपुर की ओर जाते हुए आरोपियो ने 10 लाख रुपये फिरौती मांगी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी। 10 लाख दे पाने में असमर्थ होने की बात कहने पर आरोपी 5 लाख देने पर छोड़ने की बात कही इसके बाद आरोपियो ने उसे घर मे फोन कर रकम मांगने के लिए कहा। इस पर अपह्रत ने अपने बड़े भाई को फोन कर कहा कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। 5 लाख की व्यवस्था करने कहा। इस पर बड़े भाई ने घर मे सिर्फ 1 लाख होने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसे लेकर उसके बड़े भाई के घर गए। उसके सिर में कट्टा ठीका कर बड़े भाई को फोन कर उस व्यक्ति को रुपये देने बोलने कहा गया। फोन करने पर भाई ने 1 लाख रुपये आरोपी को दिया। रुपये लेने के बाद भी आरोपी उसे मुक्त नही कर रायपुर की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर रेक्जिन बेल्ट से गला दबाकर जबरदस्ती नशीली दवा पिला दिया। आरोपी कट्टा से सिर में वार किया था। इसके बाद सुनसान जगह में कार छोड़ कर भाग गए। सुबह होश आने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। 15 मार्च 2018 को हिर्री थाना में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर पतासाजी के बाद रायपुर निवासी आदित्य कीस्टोफर, नरेश चौहान व संदीप उर्फ संजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपियो के खिलाफ चालान पेश किया। न्यायालय ने दोषसिद्ध होने एवं आरोपियो के आदतन अपराधी होने को ध्यान में रखते हुए धारा 364 में आजीवन कारावास तथा 394 में 10-10 वर्ष सश्रम कारावास, 500-500 रु अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
