आंदोलन की राह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, शाखा कार्यालय में किया गया प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार ध्यान आकर्षण कर रहा है। चार चरणों मे चलने आंदोलन के दूसरे चरण में सभी शाखा कार्यालयों में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। अंतिम चरण में संघ की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संभाग बिलासपुर के संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय व जिला संयोजक आर पी शर्मा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन को 15 दिन पूर्व सूचनार्थ निवेदन किया गया था कि 14 फरवरी तक चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करे। आज के स्वस्थ मंत्री टी एस सिंहदेव प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करके संघ के सभी मांगों को सरकार बनने के एक माह के अन्दर पूरा करने का वादा किया था। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नर्सरी शिक्षक का दर्जा देने और कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान करना भी शामिल था। लेकिन सरकार के दो साल पूर्ण होने के बाद भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 11000रु मानदेय दिया जा रहा है। हम चाहते है उक्त राज्य के समान मानदेय प्रदान करे। हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर सभी जायज मांगो को पूरा करें अन्यथा संघ प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चार चरणों में आन्दोलन को मजबूर हैं। प्रथम चरण में 9 फरवरी को राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधियों को आग्रह पत्र सौंपा गया। द्वितीय चरण में आज प्रदेश के सभी परियोजना शाखा में धरना रैली कर प्रदर्शन किया गया और सचिव महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के नाम परियोजना अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

तृतीय चरण में 19 फरवरी को जिला स्तरीय धरना रैली कर मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री के नाम से कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा तो चतुर्थ चरण में प्रांतीय स्तर 5 मार्च को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *