रायपुर। ईओडब्ल्यू / एसीबी अंबिकापुर की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के बाबू को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बाबू रेडी टू ईट का बिल पास करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग किया था।

प्रार्थिया ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत की थी कि महिला स्वसहायता समूह के द्वारा वर्ष 2021-22 में रेडी-टू-ईट सामग्री का निर्माण एवं वितरण का कार्य किया गया था जिसका 6 माह का बिल लगभग 9,00,000/- रूपये में से 2,50,000/- रूपये का भुगतान किया जा चुका है एवं शेष राशि लगभग 6,50,000/- रूपये प्राप्त करना शेष है। उक्त राशि का भुगतान करने के एवज में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकिकृत बाल विकास सेवा परियोजना खडगवां वर्तमान जिला-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी – भरतपुर, छ.ग. में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 / लेखापाल रविशंकर खलखो 1,50,000/ रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। प्रार्थिया और आरोपी के मध्य 50-50 हजार रूपये कर किस्तों में 1,00,000/- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत के सही होने पर आज 26.09.2022 को प्राथिया से मांगी गई रिश्वत की रकम 50,000/- रूपये तत रविशंकर खलखो, सहायक ग्रेड-02. कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकिकृत बाल विकास सेवा परियोजना, खड़गवां वर्तमान जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर पूर्व जिला- कारिया, छ.ग. को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा-7(क). 12 0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
