बिलासपुर। वेलेंटाइन डे की रात मैग्नेटो मॉल के भूगोल बार मे जमकर हंगामा हुआ। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी पहुंची लेकिन बार मे मौजूद बाउंसरों को देखकर पुलिस जवानों की भी कार्रवाई करने की हिम्मत नही हो पाई। बार मे लड़के लड़कियों का हंगामा रात 2 बजे तक चलता रहा।

वेलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी की रात मैग्नेटो मॉल फिर से सुर्खियों में बना रहा। मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल बार इसके केंद्र में रहा। रविवार वेलेंटाइन डे था, शाम होते ही युगल जोड़े बार पहुंचने लगे थे। रात 9 बजे के बाद बार पैर की जगह नही थी। बार मे बाउंसरों की सुरक्षा में जाम छलकाने का दौर चल रहा था। इसके साथ डीजे पर युवक-युवतियां मदहोश होकर थिरकते रहे। इसी दौरान कुछ युगल जोड़ो को ज्यादा चढ़ गई थी और वो आपस मे ही भीड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को दे दी और युवकों की पूरी फौज मॉल पहुंच गए। जब मामला बढ़ा तो पुलिस बुलाई गई। लेकिन उनके आने के पहले ही बार के बाउंसरों ने मामला संभाल लिया था। युगल जोड़ो को बार अंदर बंद कर दिया और वो अंदर दो बजे तक वेलेंटाइन डे की पार्टी इंज्वाय करते रहे। इधर पुलिस मूक दर्शक बनी रही, पुलीस की इतनी हिम्मत भी नही हो पाई की बार बंद करने के लिए कह सके। लिहाज मॉल के अंदर हंगामा होता रहा और पुलिस देखती रही। जब नशे में धुत्त युगल जोड़े अपने घर के लिए निकले तब पुलिस भी थाने की ओर निकल लिए। आपको बता दें कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार बार रात 11 बजे के बाद बंद हो जाना चाहिए। लेकिन मॉल के दूसरे माले में स्थित भूगोल बार आधी रात तक खुली रहती है। शायद जिला प्रशासन को किसी और बोबडे के मरने का इंतजार है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
