बिलासपुर। राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पीछे रविवार को महापौर रामशरण यादव के हाथों सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छत्तीशगढ़ सरयूपारिय द्विज परिवार राजकिशोर नगर के तत्वाधान में रविवार को नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर रामशरण यादव और विधायक रजनीश सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। पंडित देवशरण दुबे के मंत्रोचारण के साथ भगवान परशुराम जी का पूजन कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कार्य सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में पंडित देवशरण दुबे जी का संछिप्त प्रवचन और छत्तीशगढ़ लोकनृत्य शामिल था जिस से हमारे अतिथिगण एवं दर्शक भावविभोर हो गए। साथ साथ शाशकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा डॉ प्रदीप शुक्ल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती विमला यादव, श्रीमती संध्या तिवारी और राजेश शुक्ला के साथ साथ ब्राह्मण समाज के सभी गणमान्य सदस्य सम्मिलित हुये,जिनमे ब्राह्मण समाज के संरक्षक रामगुलाम दुबे, मदन लाल शर्माजी, लखेश्वर धार दीवान, सुशील दीवान, अध्यक्ष आनंद पांडेय, उपाध्यक्ष जय शंकर पांडेय, आर एन मिश्रा, एल पी तिवारी, राजकुमार तिवारी, भागवत तिवारी आदि उपस्तिथ थे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना तिवारी और श्रीमति चित्रलेखा तिवारी उपस्तिथ थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
