20 कोल डिपो का लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। कलेक्टर ने जिले 20 कोल डिपो का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। ये ऐसे डिपो है जो लाइसेंस तो ले लिया लेकिन खनिज विभाग से अनुबंध नही कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कई डिपो में अवैध कारोबार भी हो रहा था।

जिले में बहुत से ब्यापारी कोल डिपो के लिए लाइसेंस लेने के बाद खनिज विभाग से अनुबंध करने में रुचि नही ले रहे थे। जबकि विभाग की ओर से डिपो के लाइसेंसधारियों को अनुबंध करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी जब डिपो संचालकों ने अनुबंध करने में रुचि नही दिखाई तो कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने डिपो का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जानकारों की माने तो ये लाइसेंसधारी ब्यापारी इन कोल डिपो में कई महीनों से अवैध कारोबार कर रहे थे। इस अवैध कारोबार के कारण और खनिज विभाग से अनुबंध नही करने के कारण सरकार को हर महीने करोड़ो रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। खनिज के उत्खनन के बाद उसे गंतव्य तक पहुंचाने के पहले डिपो में रखा जाता है। इस काम के लिए बकायदा अनुमति की आवश्यकता होती है सबसे अधिक डिपो कोयले के लिए उपयोग किए जाते हैं। अब देखने लायक तथ्य यह है कि निरस्त किए गए कोल डिपो के निरीक्षण का काम कब से होगा क्योंकि इनमें से कुछ प्रभावशाली लोगों के कोल डिपो लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद भी काम कर रहे हैं ऐसे में अवैध कोल डिपो पर रखा हुआ खनिज राज्य शासन के द्वारा सील किया जाना चाहिए। जिला खनिज अधिकारी दिनेश मिश्रा का कहना है कि लाइसेंसधारी व्यपारियो को कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी अनुबंध करने में इंटरेस्ट नही ले रहे थे। यही कारण है कि कलेक्टर के निर्देश पर इनका लाइसेंस निरस्त किया गया है। इन डिपो में कारोबार चल रहा है कि नही ये जांच से पता चलेगा।

00 इन कोल डिपो का लाइसेंस निरस्त

सत्या पॉवर एन्ड सपात, गतौरी- पवन अग्रवाल, कश्यप कोल डिपो, लिमहा-जागेन्द्र कश्यप, सेंडोज इम्पेक्ट लिमि, सेंदरी-अमित पोतदार, आस्था इंटरनेशनल, मोहतराई-अजय पांडेय, बालाजी कोल ट्रेडिंग, गतौरी-दिलीप कुमार, मेसर्स अग्रवाल ट्रेडिंग हांफ़ा-प्रशांत जैन, श्रीसाई ट्रेडिंग बेलमुंडी-संजीव गुप्ता, युवराज ट्रेडिंग सैदा-रेखा सिंग, हिन्द कोल ट्रेडिंग उड़ेला-राजू रंजन, गुडलक इंडस्ट्रीज खरकेना- अनिल अग्रवाल, भाटिया कोल ट्रेड लिंक लोखंडी-तेजिंदर सिंग, ओम कोल डिपो उड़ेला-समीर शर्मा, धर्मा इंटरप्राइजेज कामसेन-ईशान पांडेय, सांई सेल्स लोखंडी-राजकुमार सिंग, हनुमान कोल ट्रेडर्स धौराभाठा – हरपिंदर सिंग, आकाश ट्रेडर्स धौराभाठा-राजेन्द्र सिंग, श्री श्याम एसोसिएट्स पेंड्रीडीह-विजय अग्रवाल, जय हनुमान कोल ट्रेडिंग भोजपुरी-दिनेश ध्रुव का डिपो शामिल है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *