Skip to content
हैदराबाद। हंसते, खेलते और मुस्कुराते हुए इस मासूम की जिंदगी केवल एक इंजेक्शन पर टिकी हुई है। लेकिन की कीमत 16 करोड़ रुपए है जो किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए असंभव है। यदि समाज के लोग आगे आकर थोड़ी-थोड़ी मदद करें तो वो जीवन रक्षक इंजेक्शन इस मासूम को उपलब्ध हो सकता है। नीचे दिए गए अकाउंट नंबर में अपना सहयोग राशि देकर इस मासूम बच्चे की जान हम सब मिलकर बचा सकते है।

तेलंगाना की राजधानी में दो साल के एक मासूम को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसके इलाज के लिए पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही दवा है और उस दवा की कीमत है 16 करोड़ रुपये। चौंकिए मत ये सच्चाई है। इस बच्चे को जो सिंगल डोज इंजेक्शन देना है, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करना असंभव है, लेकिन जब मदद के हाथ बढ़ने शुरू हुए तो एक हफ्ते में करीब सवा करोड़ रुपये क्राउड फंडिंग (crowd funding) से जमा हो गए। योगेश गुप्ता के दो साल के बेटे अयांश की जिंदगी सिर्फ एक इंजेक्शन पर टिकी है। अयांश को स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-1 नाम की बीमारी है। ये बीमारी 11 हजार लोगों में औसतन एक को होती है। दुनिया में इसका एकमात्र इलाज जीन रिप्लेस्मेंट थैरेपी Zolgensma है। अमेरिका से आने वाले Zolgensma के सिंगल डोज की कीमत 16 करोड़ रुपये है।
00 क्या होता है इस बीमारी में?
स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी बेहद दुर्लभ बीमारियों में से एक है। इसमें मरीज में एक खास जीन की कमी की वजह से उससे उत्पन्न होने वाला एक खास प्रोट्रीन शरीर में नहीं बनता है। इससे मांसपेशियां काम नहीं करती है। ऐसे बीमारी से पीड़ित बच्चों को बोलने, निगलने और सिर हिलाने में भी दिक्कत आती है। मासूम बेटे की ऐसी हालत देखकर मजबूर माता-पिता खुद को बेबस समझ रहे थे। लेकिन अब एक उम्मीद की किरण जगी है। इलाज के लिए पैसे इकट्ठा हो जाएंगे और मासूम अयांश का इलाज हो सकेगा।
===========================
Account number: 700701717157379
Account name: Ayaansh Gupta
IFSC code: YESB0CMSNOC
===========================
*UPI Handle:*
supportayaansh1@yesbankltd
*Pay via GooglePay / PhonePe / UPI (Android Only):* http://impactguru.com/s/8JJS1L
————————————-
Donations via Yes Bank UPI and Account Transfers are safe with ImpactGuru.
Indian tax benefits available
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-