Skip to content
बिलासपुर। शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने ख्वाजा गरीब नवाज के 809 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायिओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘हमारे देश की खूबसूरती विभिन्न धर्मों, समुदायों, मान्यताओं और पंथों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व है। अनेक संतों, पीर और फकीरों ने समय-समय पर देश को शांति, एकता और सौहार्द के संदेश दिए हैं। इन संतों और फकीरों ने अनुशासन, मर्यादा और आत्म-नियंत्रण का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के प्रतीक हैं। मानवता के प्रति ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। इस महान संत के वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेज कर मैं देश में अमन शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।’ ख्वाजा गरीब नवाज का जीवन सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत बनाने में प्रेरणा देता है।
इस दौरान फिरोज कुरेशी, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन अजरा खान, रेलवे ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, शेख असलम, सलीम भाई, अफजाल अहमद, बिट्टू बाजपाई, कप्तान खान, रेहान रजा, बॉबी खोखर, अजहर खान, अलीम खान, अमीन मुगल, इमरान खान, फराज खान, नफीस खान, सोहेल खलीक, दानिश अशरफी, सोहेल खान, बब्बर मेमन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज