बिलासपुर। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने के निर्देश आज कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए। पिछले निर्देश के तहत जल विभाग और सभी जोन की बैठक में निकलें नतीजों के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए इसके अलावा जल विभाग और सभी जोन में उपलब्ध पानी टैंकर को समय रहते दुरूस्त कर लेने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट में संचालित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में दवाईयों की उपलब्धता को माॅनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा की दवाईयों की कमी नहीं होनी चाहिए। गोधन न्याय योजना के तहत खाद के निर्माण और बिक्री की जानकारी कमिश्नर ने अधिकारियों से ली। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ी के ज़रिए मांग अनुसार घरों तक खाद पहुंचाया जा रहा है,जिसके संदर्भ में कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने वितरण व्यवस्था के लिए सिटी बस डिपो में स्व.सहायता समूह की पदाधिकारी समेत एक निगम कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। टीएल बैठक में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इसे आगे भी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए.बिलासा ताल के समीप सड़क निर्माण तथा गोकुल नगर में विकास कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली की धीमी गति पर नाराज़गी जताते हुए स्पायरों के अधिकारियों को कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कार्रवाई की चेतावनी दी इसके अलावा निगम में शामिल नए क्षेत्रों में वसूली तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निगम में शामिल नए क्षेत्रों में बनें दुकान जिसे ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया था उन दुकानों की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए साथ ही दुकानों के आबंटन के भी निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
