बिलासपुर। जिले के कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर का किसी ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। मातहत कर्मचारियों और बड़े ब्यापारी सावधान हो जाएं। क्योकि प्रभावशाली लोगों का फेक आईडी बनाकर धमकाने, अनाप शनाप डिमांड करने का चलन बढ़ गया है।

प्रभावशाली, बड़े पदों पर बैठे लोगों की फेक फेसबुक आईडी बनाकर अवैध उगाही करने और अनाप शनाप डिमांड करने का चलन बढ़ गया है। यही नहीं सामान्य लोगों का भी फेक आईडी बनाकर रिस्तेदारों, मित्रों से पैसे मांगने की भी शिकायत बढ़ गई है। ऐसे लोग पहले तो फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते है और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेने के बाद चेटिंग शुरू कर देते है। जैसे ही फेक आईडी बनाने वालों को लगता है कि सामने वाला भरोसे में आ गया है तो बच्चे की बीमारी या फिर खुद की बीमारी का हवाला देते हुए पैसे की मांग करते है। जब कोई पैसा देने के लिए तैयार हो जाता है तो वो अपना बैंक अकाउंट देता है और उसमें पैसे डालने के लिए कहता है। कई बार तो लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी लेने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे भेजने का रिक्वेस्ट करता है। जैसे ही इंटरनेट बैंकिंग से लेनदेन हुआ कुछ ही देर में सामने वाले का पूरा अकाउंट खाली हो जाता है। अब जिले के कलेक्टर के नाम पर फेंक आईडी बना है तो स्वाभाविक रूप से बनाने वाले को कई तरह की संभावनाएं दिखाई दी होगी, शायद यही सोचकर उसने कलेक्टर सारांश मित्तर का फेक फेसबुक आईडी बनाया होगा। ऐसे लोगो को प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली की जानकारी होती है और वो इसका फायदा उठाने के लिए ऐसी हरकत करते है। फिलहाल जिले के कलेक्टर का फेक आईडी बन गया है इसलिए मातहत अधिकारी सावधान हो जाएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
