बिलासपुर। आज स्थानीय ग्रैंड अंबा होटल में लायंस क्लब गोल्ड बिलासपुर ने करोना काल में अपनी परवाह किए बगैर कोरोना वारियर्स के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्रीमती सुनीता सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र श्रीफल एवं शाल भेंट किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए लायंस क्लब बिलासपुर गोल्ड की जोन चेयरपर्सन लायन फरहीन चिश्ती ने बताया कि कोरोना काल में श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा उल्लेखनीय समाज सेवा का कार्य किया गया और यह निरंतर इस कार्य में सक्रिय हैं। ऐसे कठिन समय में ग्रहणियों में अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की ऐसी भावना कम ही देखी जाती है। ऐसे आपातकाल में इस कठिन कार्य का पूरी शिद्दत से इन्होंने अपना कर्तव्य निभाया जो काफी प्रशंसनीय है। इन्हें मुझे कोरोनावायरस के रूप में मसम्मानित करने पर अपने आप पर गर्व का अनुभव हो रहा है। इन्हें भगवान और शक्ति दे और अपने घरेलू जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज के प्रति भी दायित्वों को निभाये जाने के इनके जज्बे को ईश्वर सफलिभूत करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन जयप्रकाश अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीना साव पत्नी स्थानीय सांसद अरुण साव व श्रीमती विनीता यादव महापौर रामशरण यादव की पत्नी, लायन नितिन सलूजा रीजन चेयर पर्सन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
