बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ द्वारा अपनी मांगों के लिए क्रमिक रूप से हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को स्थानीय नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा है कि हमारी कई मांगे लंबित हैं और सरकार अभी तक हमारी मांगों पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रही है ।हमने गत 14 फरवरी से क्रमिक रूप से अपनी मांगों के लिए सरकार के समक्ष ज्ञापन रैली व धरना का आयोजन करते आ रहे हैं । चूंकि अभी तक सरकार ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही या प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इसलिए हम अपने आंदोलन के अगले चरण में यानी 19 फरवरी को पूरे जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ स्थानीय नेहरू चौक में एकत्र होकर विशाल धरना देंगे एवं धरने के पश्चात रैली निकालकर मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री के नाम पर स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।यह धरना प्रदर्शन और रैली का कार्यक्रम पूरे प्रदेश के हर जिले में किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
