बिलासपुर। सेंदरी के पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कमीशन मांगने का आरोप है। इसको लेकर पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे वह केंवट समाज के प्रमुख से राशि जारी करने के बदले कमीशन की मांग कर रहा है।
जिला पंचायत CEO जयश्री जैन ने सेंदरी ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर केंवट समाज के प्रमुख से अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की अंतिम किस्त जारी करने के लिए कमीशन की मांग की थी। इसके अलावा उनके ऊपर गांव की एक वृद्ध महिला को रूपा बाई पति देवारीलाल को 2017 से पेंशन भुगतान नहीं करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बिल्हा जनपद पंचायत रहेगा।
गौरतलब है की पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे ग्राम पंचायत सेंदारी में केवट समाज के प्रमुख से कमीशन की मांग करते हुए पाया गया। ग्राम पंचायत सेंदरी केवट समाज के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उस निर्माण कार्य का 193000 रुपए मूल्यांकन किया गया और उसके उपरांत ₹168000 की राशि निर्माण कार्य करने वाले केवंट समाज को भुगतान कर दी गई। परंतु ₹25000 की राशि रोक दी गई जिसके भुगतान के लिए लगातार सचिव के द्वारा उनको घुमाया गया और तारीख पर तारीख दी गई। तब समाज के मुख्य लोगों ने इसकी लिखित शिकायत सरपंच से की तब सरपंच अक्तिराम भारद्वाज ने सचिव को पूरा भुगतान करने को कहा फिर भी स्थिति जस की तस है।
सामाजिक लोगों के द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला ने ₹25000 रुपए कमीशन लगेगा कह कर बाकी राशि का भुगतान करने से मना कर दिया। तब ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा सचिव मुकेश शुक्ला से बातचीत से संबंधित ऑडियो के साथ उसकी शिकायत की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
