बिलासपुर। इंदिरा आवास योजना समाप्त होने के कई साल बाद एक पूर्व सरपंच और सचिव को गिफ्तार किया गया है। दोनों ने मिलकर एक फर्जी आदमी को बैंक के सामने खड़े करके राशि निकालकर खा गए थे।

ढेंका निवासी मालिकराम का इंदिरा आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पैसा आया था। योजना के तहत उसे 25 हजार रुपए मिलना था। नियमानुसार जनपद पंचायत बिल्हा से उसकी राशि जारी हो गई और बैंक में जमा भी हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के सरपंच जीवन लाल और सचिव विनोद यादव को पता चला तो एक दूसरे ब्यक्ति को बैंक में खड़े किया और फर्जी हस्ताक्षर करके योजना की राशि 25 हजार रुपए निकाल ली। बैंक से राशि निकलने के बाद सरपंच और सचिव मिलकर बांट लिए और खा गए। जब इस बात की जानकारी मालिकराम को हुई तो उसने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई करवाई नही हुआ। तब मालिकराम ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दिया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद तोरवा पुलिस को जाँच के लिए 156 (3)crpc के तहत निर्देशित किया। आरोपिओ के विरुद्ध 420,467.468.471 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। विवेचना के बाद दो आरोपिओ पूर्व सरपंच जीवन लाल व पूर्व सचिव विनोद यादव को तत्काल कायमी के बाद अरेस्ट कर लिया एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी परिवेश तिवारी निरीक्षक के अलावा सउनि दादुरैया ठाकुर, हेड कांस्टेबल सोभित, संगीता नेताम शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
