बिलासपुर। चाल, चरित्र, चेहरा, भ्रस्टाचार, गांव, गरीब, किसान और विकास करने के तरीके जैसे हर मोर्चे में बेनकाब हो चुकी भाजपा और उसके नेता अब महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामले को लेकर भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत 20 फरवरी को राजधानी रायपुर में महिला मोर्चा की विशाल धरना प्रदर्शन से शुरू होने वाली है।

धरना प्रदर्शन के दो दिन पहले गुरुवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयश्री चौकसे 2 साल में महिलाओं के साथ हुई उत्पीड़न और अनाचार की घटनाओं का रिकॉर्ड लेकर पत्रकारों के सामने रूबरू हुईं। तीनो महिला नेत्रियों ने आरोप लगाया कि 2 साल से उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। अब सब्र का बांध टूट गया है दलित शोषित वर्ग की महिलाओं के उत्पीड़न की तस्वीर भयावह है। दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है दुख इस बात का है कि सरकार के मंत्री अपनी सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की घटनाओं को छोटी घटनाएं बताने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए पहाड़ी कोरवा जाति के बच्ची के साथ अनाचार और हत्या की घटना से लग रहा है अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरगुजा जिले में एक बहन को 6 बार बेच दिए जाने के बाद सातवीं बार के प्रयास में उसने आत्महत्या कर ली। इस तरह की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता दिखाई देता है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, सरगुजा, बस्तर, राजनांदगांव सभी तरफ महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं घट रही है। जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक अनाचार की 5350 घटनाएं हो गई है ऐसे अनगिनत मामले भी हैं जो थाने तक नहीं पहुंची। इसी तरह अपहरण के 4038 मामले और अजजा वर्ग के लोगों के साथ 8060 अपराध 2 वर्ष में हुए। इस तरह छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाले लोग सत्ताधारी नेताओं का आगे पीछे घूमते हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती। महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को राजधानी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी समेत भाजपा के तमाम नेता उपस्थित रहेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तरह महिला मोर्चा द्वारा मार्च महीने में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं है प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए महिला मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
