बिलासपुर। खाने की बात को लेकर कलयुगी बेटे नेअपनी 87 वर्षीय माँ की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौत की नीद सुला दिया। तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी सिरमती बाई (उम्र 87 वर्ष) अपने बेटों के साथ रहती थी। बुधवार की रात को खाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात को लेकर उसके छोटे बेटे मुंडू उर्फ परस राम यादव ने वृद्धा माँ की हाथ मुक्के से बेरहमी से पिटाई की। इससे उसके मुंह और सिर में गंभीर चोट आई। वह मौके में ही गिर गई और मौत भी हो गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी निमेष बरैया, टीआई परिवेश तिवारी ने त्वरित करवाई करते हुए, एसआई जगदीश ठाकुर, एएसआई भारत राठौर, प्रधान आरक्षक निर्मल घोष के साथ मौके में पहुँच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
