बिलासपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में 32 स्थायी और 56 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक द्वारा शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की सूची अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी गई थी , जिसे आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुमोदित करते हुए ,रवि घोष महामंत्री ( प्रशासन ) के हस्ताक्षर से जारीकर दिया। सूची में 263 सदस्यों का नामशामिल किए गए है , जिसमे 32 स्थायी सदस्य, 56 विशेष आमंत्रित सदस्य, दो प्रवक्ता , दो कार्यालय सचिव, एक कोषाध्यक्ष,12 उपाध्यक्ष,13 महामंत्री,5 कार्यकारिणी सदस्य,56 संयुक्त महामंत्री,52 सचिव बनाये गए है ,कोषाध्यक्ष नसीम खान को , ऋषि पांडेय और मोह जस्सास को प्रवक्ता की जिम्मेदारी पुनः दी गई है,इसी प्रकार एल्डरमेन सुभाष ठाकुर और रामचन्द्र क्षत्री को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि कार्यकारिणी संतुलित है, सभी वरिष्ठों से सलाह मशविरा कर ,उनकी सूची को समाहित करते हुए सभी वर्ग को स्थान दिया गया है ,जिसमे क्षेत्रीय सन्तुलन, सामाजिक,महिला, एस टी,एस सी ,ओ बी सी, मुस्लिम ,अल्पसंख्यको सहित सभी को पर्याप्त स्थान दिया गया है ,नई कार्यकारिणी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
