बिलासपुर। नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रो में विकास कार्य नही होने को लेकर भाजपा ने आज नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। ये धरना केवल औपचारिकता के अलावा कुछ नही था। धरना लगभग दो बजे शुरू हुआ और चार बजे खतम भी हो गया। दोपहर के एक बजे धरना स्थल में टेंट वाला कुर्सी जमा रहा था।


नगर निगम में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ना होने पर आज भाजपा के बड़े नेता नगर निगम का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के नेहरू चौक स्थित विकास भवन का घेराव करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की,और नगर निगम में शामिल हुए ग्राम पंचायतों से कर वसूली में छूट की मांग की। इसी को लेकर आज विपक्ष में बैठी भाजपा के दिग्गज नेताओं जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष समेत बिलासपुर सांसद बेलतरा विधायक मस्तूरी विधायक समेत तमाम नेता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा कि हड़बड़ी में परिसीमन कर नगर का क्षेत्रफल बड़ा तो दिया गया।लेकिन समुचित विकास का कोई पैमाना नहीं बनाया गया। इस कारण आज नगर निगम में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नए क्षेत्रो में कोई विकास कार्य नही हो रहा है। उल्टा संपत्तिकर वसूला जा रहा है। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी समेत भाजपा नेताओं ने धरने को संबोधित किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
