बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव मधुबन मुक्तिधाम की गंदगी देख जमकर भड़के और तत्काल सफाई कर्मचारी बुलाकर सफाई कराया।

शहर के मुक्तिधमो में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा और रख रखाव सही नहीं होने की शिकायत महापौर को लगातार मिल रही थी। इसपर महापौर रामशरण यादव ने शुक्रवार को मधुबन मुक्तिधाम के रख रखाव व सफाई का निरीक्षण किया। मुक्तिधाम में बिखरी गंदगी देख महापौर भड़क गए और तत्काल साफ़ कराया। यहाँ निरंतर सफाई होती रहें इसके लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। वही यहाँ अंतिम संस्कार करने आने वालों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था बनने कहा साथ ही मुक्तिधाम में दाहसंस्कार के लिए लकड़ी का इस्तमाल कम कर गोठान में गोबर से निर्मित गोकास्ट के उपयोग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महापौर रामशरण यादव ने वार्ड क्रमांक 36 उदई चौक, अग्रवाल गली, पूर्व पार्षद लल्लू कश्यप गली, व वार्ड क्रमांक 64 नहर पारा बिरकोना, में सफाई कार्य का निरीक्षण किया । बारिश के कारण नाली जाम रही तो सड़क पर पानी भरने की शिकायत मिली इसपर महापौर ने नाली साफ कराकर उससे मलबा निकलवाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, वार्ड पार्षद बन्धु मौर्य, पार्षद श्रीमती अंजनी संतोष दुबे, व भरत जुरयानी, सेनेटरी इंस्पेक्टर आलोक ठाकुर, करुन यादव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश वर्मा, संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव, अनिल यादव, आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
