बिलासपुर। किसान बिल के साथ कांग्रेस अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहासा वृद्धि को लेकर सड़क में उतरने वाली है। अभी किसान बिल को लेकर कांग्रेस फरवरी में चरणबद्ध यात्रा करने वाली है। मूल्य वृद्धि का आंदोलन किसान बिल के साथ चलेगा।

बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिले के सभी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में हो रही मनमानी वृद्धि के विरोध में आंदोलन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। श्री केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा एक पत्र प्रेषित कर बिलासपुर जिले के सभी ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि फरवरी में प्रस्तावित चरणबद्ध यात्रा कार्यक्रम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को भी एक अहम मुद्दा मानकर न केवल शामिल करें बल्कि इस बढ़ोतरी को लेकर जबरदस्त विरोध करें। श्री केशरवानी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि ऐसे समय में जब पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है ऐसे समय हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी से आम जनता काफी व्यथित है और ऐसे समय में कांग्रेस को अपने पर यात्रा कार्यक्रम में इन कीमतों के विरोध को भी प्रमुख रूप से शामिल करना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
