बिलासपुर। तीन थानों की पुलिस बिलासपुर और बलौदाबाजार की सीमा में एक बड़े जुए की फड़ में छापामार कार्रवाई की। जिसमे पुलिस को जुआरियों से केवल 49 हजार रुपए नगद मिले। जबकि जानकारों की माने तो पुलिस ने मौके से 50 लाख रुपए से अधिक की नगद राशि जब्त की है। दूसरी ओर पुलिस दावा कर रही है कि मौके से 15 जुआरी पकड़े गए है जबकि 68 मोटरसाइकिल और तीन कार जब्त की गई। तो फिर 68 मोटरसाइकिल और 3 कार में लोग जुआ देखने आए थे। इसके अलावा इतनी बड़ी फड़ स्वमेव तो चल नही रहा थी। इसे जो चला रहा था वो कहां है ? पुलिस उसे क्यों नहीं पकड़ पाई ?

मिली जानकारी के अनुसार कुर्गी खुर्द गांव बिलासपुर और बलौदा बाज़ार जिले के सिमा में है। पिछले कुछ दिनो से मुखबीर से लगातार जानकारी मिल रही थी कि सुनियोजित तरीके से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद आज बिलासपुर पुलिस की सयुंक्त टीम ने कुर्गी गांव में धावा बोला। इस कार्रवाई में पचपेड़ी, सिरगिट्टी और हिर्री थाना के जवानो को शामिल किया गया। ग्राम जोन्धरा के कुर्गीखुर्द में रेड करने से पहले टीम के जवानों को जगह जगह तैनात किया गया, इसके पहले आरोपी फरार होते अभियान चलाकर 15 लोगो को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार मौके से नगद 49,770 रुपये नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा जुए के फड़ से कुल 68 मोटर सायकल और 3 कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार नगदी, मोटरसाइकिल और कार समेत कुल 45 लाख रुपए से अधिक का माल की बरामदगी हुई। पकड़े गए जुआरियों में कुछ रसूखदार चेहरे भी शामिल हैं,जो अलग एलग जिलो से मौके पर जुआ खेलने आए थे। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पकड़े गए आरोपियों में राकेश खूंटे हैं,जो कि पामगढ़ में शराब भट्टी में हमला कर तोड़ फोड़ व गद्दीदार की हत्या में शामिल रहा है, उक्त अपराध में उसे सत्र न्यायालय से दोष सिद्ध हो कर आजीवन कारावास की सजा मिली हैं। फिलहाल उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर हैं, और जुआ खेलते पकड़ा गया।

00 पकड़े गए जुआरियों के नाम
राकेश खूंटे पिता भैरव प्रसाद निवासी जगरा मुलमुला थाना जांजगीर, घनश्याम पैकरा पिता साधों सिंह निवासी गोपालपुर पचपेढ़ी बिलासपुर, राकेश कुर्रे पिता शरद कुमार कुर्रे निवासी कोड़ाभाट पामागढ़ जांजगीर, घनेश्वर कुमार महिपाल पिता छन्नु महिपाल निवासी तनौद थाना शिवरीनारायण जांजगीर, सत्यजीत महिपाल पिता फुगेशे महिमपाल निवासी तनौद शिवरीनाराकण, प्रकाश गंधर्व पिता नन्दलाल गंधर्व निवासी लोहर्सी थाना पचपेढ़ी बिलासपुर और रविश शंकर श्रीवास पिता माधव श्रीवास, निवासी मस्तूरी है। इसके अलावा पुलिस ने उमेश बंजारे पिता समय लाल बंजारे निवासी पचपेढ़ी, चिन्ताराम सतनामी पिता घुरिहा निवासी कुटेला मल्हार बिलासपुर, रमेश सिंह पिता भगवान सिंह निवासी नेवारी थाना मस्तूरी, लखन वर्मा पिता गंगा प्रसाद वर्मा निवासी अहिल्दा बलौदाबाजार, सनत कुमार पिता चरणलाल बनर्जी निवासी बलौदा बाजार और सीताराम पिता धनसाय सिंह निवासी कुकुरदी खुर्द पचपेढी बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
