बिलासपुर। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश के राजस्व मंत्री से राजस्व विभाग के अधिकारियों की शिकायत की है। इस शिकायत के अनुसार पटवारी, आरआई, तहसीलदार कोई काम नही कर रहे है। आम आदमी छोटे-छोटे काम को लेकर परेशान है। यहां तक की अधिवक्ताओ से दुर्व्यवहार कर रहे है।
राजस्व सम्बन्धी गड़बड़ियों और राजस्व विभाग अधिकारियों की कार्यशैली पर जब-जब पत्रकारों ने सवाल किए तब तब राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल सबूत मांगकर उनका बचाव करते रहे है। अब कांग्रेस के ही विधि प्रकोष्ठ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मंत्री से शिकायत की है। विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने राजस्व मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है प्रदेश के अधिकांश हिस्से में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार आम लोगों के छोटे छोटे कार्यो में लेटलतीफी और परेशान किया जा रहा है। आम लोग छोटे-छोटे कामो को लेकर पटवारी और तहसीलदार के कार्यालय का चक्कर काट काट के थक चुके है। यह प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है, इस विभाग में प्रदेश के अधिवक्ता आम लोगों की सुविधा के लिए कानूनी मदद करते है। परन्तु कुछ समय से राजस्व अधिकारियों द्वारा गरीब जनता के छोटे छोटे कार्य नामांतरण, नक्शा दुरस्ती सहित खसरा, नकल के लिए महीनों चक्कर काटवा रहे है। जबकि सिटीजन चार्टर बना हुआ है, समय पर कार्य करने हेतु उसका अनुपालन नही किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों को अपने अधिकारों से वंचित होना पढ़ रहा है। अभी वर्तमान में डभरा के बी के डहरिया और नेत्र प्रभा सिदार, धमतरी की नायब तहसीलदार द्वारा वकीलों से दुर्वव्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई, उसके पश्चात बिलासपुर के 2 पटवारी द्वारा उच्च न्यायालय के वकील रवि माहेश्वरी, आदित्य शर्मा एवं नायब तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू ने महिला अधिवक्ता मधुनिशा सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने अपने शिकायत में कहा है कि राजस्व अधिकारियों के दुर्व्यवहार से हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में गहरी नाराजगी है। इसलिए डभरा, धमतरी और बिलासपुर के प्रकरण की जांच करवाएं तब तक उन अधिकारियों को कार्य से मुक्त रखा जाए। राजस्व विभाग के ये अधिकारी सरकार के सरल, सुलभ न्याय दिलाने की मनसा को फेल करने में लगे है। जिससे कांग्रेस की सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
