बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी अलग-अलग मामले में 3 आरोपियों को गिफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी की बैटरी, पम्प और जैक जब्त किया है।

प्रार्थी अमन श्रीवास निवासी अशोक नगर सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के सामने खडे हाईवा से दो नगर बैटरी एवं जैक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में धारा 379भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। इसी तरह 20 फरवरी को ऋषि राज रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बंगालीपारा सरकंडा स्थित उसके प्लॉट में बने मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने टुल्लू पंप एवं बर्तन वगैरह चोरी कर ले गए है। थाना सरकंडा ने इस मामले में भी धारा 457, 380 भादवि कायम कर जांच में ले लिया। रिपोर्ट के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरश्रृंगार कालोनी अटल आवास सरकंडा में रहने वाला गणेश यादव चोरी का सामान बैटरी, टुल्लू पंप, जैक वगैरह बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गणेश यादव ने बारीकी से पूछताछ करने पर अपने साथी राजकुमार टण्डन एवं धनेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर अनेक स्थानो पर चोरी करना स्वीकार किया। राजकुमार टण्डन पूर्व में भी सायकल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में अपने गणेशनगर चुचुहियापारा के मकान के मकान को छोडकर छठघाट सरकंडा के पास छिपकर रहना पाया गया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर वह भी अनेक स्थानो से सायकल बर्तन वगैरह चोरी करना स्वीकार किया। धनेश्वर ध्रुव से भी पूछताछ पर अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक नगर सरकंडा एवं राजस्व कालोनी के पास से बैटरी, जैक वगैरह चोरी करना स्वीकार किये है आरोपियो के पास से बैटरी जैक दुल्लू पंप सहित अन्य सामाग्री कुल कीमती करीब 1,00,000रू का सामान बरामद किया गया है आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
