सरगांव। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों में भाषा एवं गणित की पढ़ना, लिखना, बोलना, जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग आदि मूलभूत दक्षताओं के विकास हेतु शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम संस्था के सहयोग से पुरे प्रदेश में सरल कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवीं के बच्चों को 100 दिनों में अपेक्षित मूलभूत दक्षताओं के विकास के लक्ष्य लेकर अध्यापन कार्य कराया जाना है।


इस कार्यक्रम हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरगांव में संकुल स्रोत केन्द्र सरगांव एवं मोहभट्ठा के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में संकुल सरगांव एवं मोहभट्ठा के प्राथमिक शालाओं के कक्षा 3,4,5 को अध्यापन कराने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सहभागिता दी। संकुल समन्वयक दयाराम यादव एवं भगवती प्रसाद मिश्र ने मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रशिक्षण प्रदान किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम एवं द्वितीय दिवस बेसलाइन जांच, समूह निर्माण, कक्षा संचालन एवं भाषा की मूलभूत दक्षताओं के प्राप्ति हेतु गपशप,अनुच्छेद पढ़ना,खेल, बारहखडी वाचन, शब्द निर्माण ,शब्द भंडार , लेखन, पढ़ने का अभ्यास, कहानियां,वाक्य निर्माण गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस विकास खण्ड समन्वयक एस के उपाध्याय के द्वारा प्रशिक्षण का अवलोकन कर सहभागी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश की जानकारी देते हुए,सरल कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ दिवस गणित विषय के गणितीय गपशप,अंक कूद,तीली से क्रियायें , शून्य की समझ, संख्या चार्ट वाचन,बण्डल तीली की गतिविधि,करेन्सी नोट की समझ,बण्डल-तीली से जोड़,घटाव की अवधारणा,गुणा भाग की अवधारणा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस जीपी एप इंस्टाल कर पंजीयन और बेसलाइन,मिडलाईन, एंडलाईन जानकारी की आनलाईन प्रविष्टि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में चिरंजीव लाल पाठक, देवेन्द्र कुमार साहू, इंद्रभान सिंह कंवर,एम एल अनंत, हनुमान सिंह राजपूत आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
