बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च के अंतर्गत धरना प्रदर्शन विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनों ने किया इस मौके पर महिलाओं ने भूपेश सरकार को घेरने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसी तारतम्य में महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए धरना प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौपा।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि विगत 2 वर्षो में प्रदेश में जिस तरह अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वह गहन चिंता का विषय है। महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में सरकार मौन धारण किए हुए है। विगत वर्षो में भाजपा शासनकाल के दौरान महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जितनी भी योजनायें डॉ.रमन सिंह की सरकार में प्रारंभ की गई थी। इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के बनने के बाद जनवरी 2019 से लेकर दिसम्बर 2020 तक छत्तीसगढ़ राज्य में 5300 से ज्यादा रेप के मामले हुए है। महिला मोर्चा की प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य आर.विभा राव ने कहा कि प्रदेश की सरकार केवल सत्ता सुख का लाभ उठाने में जुटी हुई है। महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति सरकार का ध्यान नहीं है, इनके कुछ मंत्री तो ऐसे है जिन्हें अनाचार की घटनांए छोटी लगती है, ऐसे सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। सरस्वती योजना के अंतर्गत स्कूलों में छात्रों को निःशुल्क सायकल वितरण की योजना बंद कर दी गई, जो सरकार शराबबंदी के नाम पर सत्ता में आयी वह अब शराब के अवैध कारोबार में संलग्न है, जिसकी वजह से आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। महिला मोर्चा की प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि आज के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को भरपूर जनसमर्थन मिला है और आयोजन सफल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार महिला उत्पीड़न के मामलों की उचित जॉच नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति अस्मिता के लिए हम सभी एकजूटता के साथ कार्य करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में सरकार मौन धारण किए हुए है। नारी शक्ति की ऐसी उपेक्षा पहले कहीं भी किसी भी सरकार में देखने को नहीं मिली। महिलाओं के आर्थिक समृद्धि के सभी द्वार बंद कर दिए गए है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, सुधा गुप्ता, विभा गौरहा, चांदनी भारद्वाज, सुनीता मानिकपुरी, नुरीता कौशिक, नुरी कौशल, भावना शुक्ला, पुनीता डहरिया, पुष्पलता, निधि जैन, प्रतीभा देवांगन, गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे, गंगा साहू, जया पाण्डेय, नीरा ठाकुर, लक्ष्मी साहू, एल्किना मिरी, प्रभा विश्वकर्मा, सीमा पाण्डेय, रजनी सोनी, निरजा सिन्हा, संध्या चौधरी, रश्मि मौर्य, सविता जायसवाल, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर, शैल भोई, चंदना गोस्वामी, मध्याबाला टंडन, प्रतिभा मिश्रा, नागेश्वरी साहू, रामप्यारी यादव, सविता नामदेव, रूपाली गुप्ता, अंजनी दुबे, मीना बोले, पुष्पा तिवारी, कंचन दुसेजा, मीना बाई धृतलहरे, अनीता जांगड़े, रीता खांडेकर, गौरी साहू, मंजुला सिंह, सुशीला जांगड़े, शिवानी खांडेकर, सुशीला कौशिक सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
