रायगढ़। आईजी रतनलाल डांगी की सक्रियता से खरसिया से अपहृत बच्चे को मात्र 6 घंटे के अंदर झारखंड से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है।

कल बीते शाम क़रीब छ बजे व्यवसायी और कांग्रेस पार्षद रमेश अग्रवाल के छ वर्षीय पुत्र शिवांश को घर में रसोइए का काम कर चुका खिलावन दास महंत मोटरसाइकिल से ले गया था। परिजनों की चिंता तब बढी जब क़रीब आधे घंटे तक दोनों नहीं लौटे और मोबाइल बंद बताने लगा। हड़बड़ा कर परिजन थाने पहुँचे और फिर समूची रायगढ पुलिस हाई अलर्ट पर हो गई। रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष सिंह रात को ही खरसिया पहुँच गए और वहीं कैंप कर दिया। बिलासपुर आई.जी. रतनलाल डांगी भी रायगढ़ एसपी को लगातार मार्गदर्शन देते रहे। इसी का नतीजा रहा कि झारखंड पुलिस के सहयोग से मात्र 6 घंटे में रात्रि लगभग 1 बजे रायगढ़ पुलिस ने झारखण्ड के राँची से क़रीब तीस किलोमीटर पहले खूँटी के पास बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने कुल आठ टीमें बनाई गई। रसोइया खिलावन दास महंत का मोबाइल बंद था लेकिन पुलिस को अहम सुराग तब मिला जब उसका एक दूसरा नंबर चालू मिला। जिससे खिलावन दास महंत की बात हो रही थी, यह दूसरा नंबर तेज़ी से झारखंड की ओर बढ़ रहा था। इसी नंबर के आधार पर दो टीमों को झारखंड की ओर रवाना किया गया, झारखंड की पुलिस ने अहम सहयोग किया और ख़ूंटी थाने के पास एक फ़ोर व्हीलर में खिलावन दास महंत,अमर दास महंत और संजय सिदार को मासूम शिवांश के साथ बरामद कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
