बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर नवविवाहित पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी दहेज लोभी पति को गिरफ्तार किया है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के आश्रय परिसर निवासी प्रेमलता द्विवेदी का 26 अप्रैल 2020 को 27 खोली निवासी चंद्रेश द्विवेदी के साथ विवाह हुआ है। लॉक डाउन के दौरान सगाई में 50 हजार रुपये एव शादी में 350000 रुपये नगद व तीन लाख रुपये का गहना दिया गया। शादी के बाद पति चंद्रेश मायका से दहेज में 10 लाख रुपये लाने की मांग कर मारपीट करने लगा। तीन माह पूर्व घर से निकाल दिया था। एक सप्ताह पूर्व पिता ने समझौता करा कर सुसराल भेजा था। 20 फरवरी 2021 को पति फिर से मायका से 10 लाख रु लाने की मांग कर मारपीट किया। पीड़िता जब रिपोर्ट लिखाने थाना गई तो आरोपी ने थाना के बाहर मारपीट कर धमकी दी। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत दहेज लोभी पति चंद्रेश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। करवाई में सिरगिट्टी टीआई फैजुल दोहा शाह, एएसआई जीवन जयसवाल, स्टाफ केशव मार्को, सामंत कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
