बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कि नेता डॉ रेणु जोगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को एक पत्र लिखकर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने में सहयोग मांगा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा सदन में इस प्रस्ताव पर विश्वास प्रस्ताव के लिए व्हिप जारी करने का निर्णय लिया है। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के लिए जरूरी सदन के 10% विधायक उनके पास नहीं है। ऐसी स्थिति में नेता प्रतिपक्ष के रूप में श्री धरमलाल कौशिक से उन्होंने आग्रह किया है कि वह इस अविश्वास प्रस्ताव के लिए जनता कांग्रेश छत्तीसगढ़ को सहयोग दें। यहां समझने लायक बात यह है कि मात्र चंद विधायकों वाली पार्टी सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार है। लेकिन सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी और उसके नेता कांग्रेश के खिलाफ मुखर होकर हमला बोलने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात तो दूर इस पर चर्चा भी नहीं कर रहे। अब भाजपा के सामने धर्म संकट यह है कि अगर वह रेणु जोगी के प्रस्ताव को समर्थन करती है तभी उसकी फजीहत होनी है। वहीं इससे कांग्रेस को भाजपा का जोगी कांग्रेश के साथ सलवा जुडूम होने का आरोप लगाने का मौका मिल सकता है। और अगर नहीं करती है तब भाजपा पर कांग्रेसी नूरी कुश्ती का आरोप उछाला जा सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
