बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पत्नी को साथ नही भेजने पर ससुर की हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
न्यायालयीन सूत्र के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा निवासी आरोपी भुवनेश्वर तांडे पिता डमरू की 8-10 वर्ष पूर्व मृतक मंडल दिनकर की पुत्री गोगली के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद मारपीट किये जाने पर गोगली अपने पिता के घर रह रही थी। 16 जुलाई 2018 को आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ पत्नी को लेने के लिए गांव आया था। ससुर मंडल दिनकर ने मारपीट किये जाने कारण बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। शाम बजे वह चला गया था। रात को खाना खाने के बाद मंडल परछी में एव गोगली अंदर सोई थी। रात 12 बजे आरोपी सब्बल लेकर आया एवं परछी में सोए अपने ससुर पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। हल्ला सुनकर गोगली उठ गई। डर के कारण वह दरवाजा नही खोली व बचाव के लिए हल्ला की। इसके बाद आरोपी चला गया। सुबह गोगली दरवाजा खोलकर बाहर आई एवं पड़ोसी व रिश्तेदारों को जानकारी दी। तखतपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में चालान पेश किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सभी पक्षो को सुनने के बाद न्यायालय ने अपराध सिद्ध होने पर आरोपी को धारा 302 में आजीवन कारावास व 500 रु अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
