बिलासपुर। सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेलवे की कर्मचारी जे रामा लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल जीती है। वो भारतीय रेल की पहले महिला बॉडी बिल्डर भी है।

पावर लिफ्टिंग इंडिया द्वारा सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 21 फरवरी 2021 को कोयंबटूर में की गई थी। इस नेशनल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दो महिला खिलाडियो का चयन भारतीय रेल टीम की ओर से किया गया। जिसमें सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जे रामलक्ष्मी ने 56 किलोग्राम तथा सन्तोषी मांझी 63 किलोग्राम वर्ग समूह में चयन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 56 किलोग्राम वर्ग समुह में जे. रामालक्ष्मी ने स्कॉट 175 किलोग्राम, बेंच प्रेस 115 किलोग्राम तथा डेड लिफ्ट 167.5 किलोग्राम उठाकर कुल 457.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में स्वर्ग पदक प्राप्त की है। आयरन वुमैन रामालक्ष्मी भारतीय रेल सहित सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रौशन कर मेडल दिला रही है। वही भारतीय रेल की टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला खिलाड़ी सन्तोषी मांझी को रिजर्व खिलाड़ी में रखा गया था। सन्तोषी मांझी दो बच्चों की माँ है एवं भारतीय रेल की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर भी है जो अन्तराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रेलवे का नाम रौशन कर चुकी है। दोनों महिला खिलाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में कार्यरत है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महिला खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
