बिलासपुर। सट्टा खेलने और खिलाने के नशा भी गजब है। केवल मिल जाए फिर दांव लगाने से क्यों चूकना। ऐसे ही एक मामले कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमे मैच तो लाहौर और पेशावर के बीच हो रहा था लेकिन दांव लग रहा था बिलासपुर में।

सिटी कोतवाली पुलिस ने पाकिस्तान में लाहौर व पेशावर के बीच चल रहे 20-20 पीसीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के पास से करोड़ो के सट्टा पट्टी, नगद, एलईडी, लेपटॉप, मोबाइल जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहर में होने वाले क्रिकेट सट्टा में रोक लगाने का निर्देश दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस को आज भारत मे होने वाले आईपीएल के तर्ज पर पाकिस्तान में चल रहे पीसीएल 20,20 मैच में यहां से क्रिकेट सट्टा खिलाये जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व सीएसपी निमेष बरैया को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी शीतल सिदार के नेतृत में एएसआई शिव कुमार साहू, आरक्षक गोकुल जांगड़े, नरूला कादिर, राजेश नारंग, संदीप शर्मा, कमलेश सूर्यवंशी, अजय शर्मा व इरफानी की टीम बनाकर केरियर पाइंट के पीछे एक मकान में दबिश दिया गया। मौके में लाहौर व पेशावर के मध्य चल रहे मैच में सट्टा ख़िलारहे पत्रकार कालोनी के पास रहने वाले दिनेश टेकनी, अमित वाधवानी कश्यप कालोनी एवं यारा खान विद्या नगर निवासी को पकड़ा गया। आरोपियो के पास से करोड़ो का पट्टी, 19580 नगद, एक एलईडी, लेपटॉप, 9 नग मोबाइल जब्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
