बिलासपुर। मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के पुत्र अनूप लहरिया से 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में ठगी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से लहरिया फर्म की सील और दस्तावेज को भी पुलिस ने बरामद किया है।
कुछ दिनों पहले लहरिया फर्म के संचालक अनूप लहरिया ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपने प्रबंधक पर धोखाड़ी किए जाने की शिकायत किया था। अनूप लहरिया ने बताया कि आरोपी विक्रम जन्मेजय सिंह पूर्व से परिचित हैं। यही कारण है कि जन्मेजय को फर्म का प्रबंधक बनाया। लेकिन आरोपी ने विश्वासघात करते हुए फर्म को 22 लाख का चूना लगाया है। अनूप ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी ने फर्म के दस्तावेज और सील को विश्वास में लेकर हासिल किया। इसके बाद उसने लहरिया लैटर पैड के सहारे ठेकेदारी की बकाया राशि को जगह जगह से वसूली कर लिया और फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार अनूप लहरिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर में है। जिसे पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर घर मे ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से लहरिया फर्म के दस्तावेज सील और लैटरहैड भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 22 लाख की धोखध़ड़ी किए जाने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि रूपयों को अपने फर्म के कामकाज में लगाया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायाल के सामने पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

