रायपुर। प्रोफेसर अरुण दिवाकरनाथ बाजपेयी अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। राज्यपाल ने उनके लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दी है। वे इस विवि के दूसरे कुलपति होंगे। अभी संभाग आयुक्त डॉ अलंग विवि के प्रभारी कुलपति है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बाजपेयी की छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
