बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने मोटरसायकल सवार युवक से 35 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी इसे इमलीभांठा, कोनी और सरकंडा क्षेत्र में बेचने की तैयारी में था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी गुप्ता सरकंडा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों की पतासाजी करने के लिए एक टीम बनाकर सूचनातंत्र सकिय कर धरपकड करने निर्देशित किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नूतन चौक सरकंडा की ओर से जोगी आवास ईमलीभाठा सरकंडा की ओर काले रंग की हीरो होंडा पैसन मोटरसायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ईमलीभाठा सरकंडा की ओर रवाना की गई। पुलिस की टीम ने जोगी आवास कालोनी के गेट के पास घेराबंदी की और मोटरसायकल हीरो पैसन CG 10 AY 9867 में सवार व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया। जिसमे उसने अपना नाम दीपक गढेवाल पिता द्वारिका गढेवाल उम्र 44 वर्ष सा० धुरीपारा मंगला का होना बताया। मोटरसायकल के सीट में बंधे हुए कत्थे रंग की बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुल 07 किलो मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला। जिसकी कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए है। जिसे आरोपी दीपक गढ़वाल द्वारा बाहर से लाकर ईमलीभाठा सरकंडा एवं कोनी क्षेत्र में परिवहन कर बिकी करना बताया, प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 07 किग्रा. मादक पदार्थ गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल कुल कीमती 105000रू को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
