बिलासपुर। जयराम नगर से लगे गांव भनेसर की गौचर जमीन पर शहरी भूमाफियाओं की नजर लगी हुई है। पिछले दिनों गौचर जमीन पर कब्जा करने के गरज से गांव के बड़े भूभाग पर घेराबंदी करने का खेल शुरू हो गया था। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वो विरोध में उतर आए।

शहर के जमीन दलालों की नजर अब गांव की जमीन पर पड़ गई है। यही कारण है कि अपनी पहुंच और रसूख का फायदा उठाते हुए गौचर जमीन पर कब्जा करने का खेल शुरू हो गया है। जयरामनगर से लगे ग्राम भनेशर की जमीन जिसका खसरा नंबर 9/1 नरेन्द्र चौहान के नाम पर दर्ज है। इसी जमीन से लगी हुई खसरा नंबर की जमीन 11/1 शासकीय गौचर जमीन है। जिसे बिलासपुर निवासी भूमाफिया पिंटू शर्मा द्वारा जयरामनगर निवासी जयराम वालजी के वंशजो द्वारा नामिनी बनाए जाने का दंभ भरते हुए अपना होने का दावा कर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है| ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत भनेशर स्थित नरेंद्र चौहान का निजी भूमि जिसका खसरा नंबर 9/1 है तथा खसरा नंबर 11/1 और 5/1 जो कि शासकीय भूमि है जिसमे खसरा नंबर 5/1 लोच्ही सरदार का आरामिल से आरम्भ होता है 5/1 में पुराना कबिस्तान से मुख्य मार्ग बायपास पुराना क्रशर प्लांट 5/1 व 5/2 शासकीय भूमि है 5/3 शासकीय भूमि है जिसे कुम्हार जाति के लोगो को शासन की तरफ से 9 डिसमिल का पट्टा आबंटित किया गयाहै| किसान राइस मिल का भूभाग 5/2 है इसके आलावा 5/3 और 5/4 शासकीय भूमि व मंडी की जमीन है| ग्रामीण के अनुसार 11/1 जो की शासकीय भूमि है उसे खसरा नंबर 9/1 बताकर भूमि की बिक्री की जा रही है, भनेशर पंचायत की नरवापारा की जमीन एवं वेअर हाउस के आसपास की जमीन जिसमे लगभग सौ वर्षो से भी अधिक समय से सैकड़ो ग्रामीण काबिज है जिसे पिंटू शर्मा द्वारा अपना होने का दावा करते हुए कब्ज़ा करने गुंडागर्दी कर रहा है| ग्राम भनेशर से लगे मंगलचंद नामक तालाब को पूरी तरह से पाटकर समतल कर दिया गया है जहा पूर्व में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया था जिसे भी भूमाफिया पिंटू शर्मा द्वारा अपनी जमीन होने का दावा करते हुए कब्ज़ा किया जा रहा है। इसी से लगा हुआ स्टाप डेम है जिसकी भी स्थिति भी बद से बदत्तर हो गयी है वही इस जमीन पर गिट्टी खदान भी लगा हुआ है जिसका रकबा लगभग 40 एकड़ के आसपास है जिसे भी पिंटू शर्मा द्वारा जयरामजी वाल के नाम पर होने का दावा करते हुए कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा है| ग्राम पंचायत भनेशर स्थित नरवापारा निवासी नाथूराम सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत भनेशर की शासकीय जमीन पर लगभग सौ वर्षो से काबिज है तथा यहाँ सैकड़ो परिवार अपना मकान बनाकर गुजर-बसर कर रहे है बीते दिनों बिलासपुर निवासी पिंटू शर्मा अपने साथ कई गुंडातत्वों को लेकर आए तथा ग्रामीणों की बस्ती की जमीन को जयरामवाल जी का होने का दावा करते हुए कहा कि मुझे जमीन के सम्बन्ध में अनुमति दी गयी है कब्जाधारियों को हटाने के लिए ऐसा कहकर ग्रामीणों को धमकी देते हुए जमीन खाली करने कहा गया है जिसकी शिकायत सरपंच एवं ग्रामीणों ने एसडीएम मस्तुरी से की जिसके बाद पटवारी हल्का नंबर 28 अभिनव गिरी गोस्वामी ने द्वारा ग्रामीणों का बयान लेकर व स्थल परिक्षण कर प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
