बिलासपुर। भनवारटँक स्थित मरहिमाता मंदिर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों तंक पहुंचने का सुराग जंगल मे मिली एक पर्ची के टुकड़े से मिली।
पिछले दिनों 21 फरवरी को जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी सर्वेश मनहर, करन रात्रे सहित अन्य लोग मरहिमाता का दर्शन करने और पिकनिक मनाने भनवारटँक गए थे। जंगल मे खाना बनाने के दौरान पास ही खाना बना रहे युवको से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षो में मारपीट होने के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद युवक एक राय होकर करन रात्रे की लोहे के केवचा व लाठी से पिटाई कर दी। जिससे करन जमीन में ही गिर गया, इसके बाद हमलावर युवक भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को रात 8 बजे मिली। 22 की सुबह 6 बजे से पुलिस ने मैके में केम्प किया। मौके में साक्ष्य तलाश करना प्रारम्भ किया गया। पुलिस को एक रसीद का टुकड़ा मिला। टुकड़ा में मरहिमाता 21/2 व गरी लिखा था। इसके बाद पुलिस ने मंदिर में कटे रसीदों की कापी से टुकड़े का मिलान किया गया। इसमें जंगल मे मिला टुकड़ा ग्राम डोंगरिया के नकुलचंद के नाम कटा था। पुलिस ने बिना विलंब के गांव में छापामार कर संददेहियो से पूछताछ की। पहचान उपरांत पुलिस ने आरोपी रवि चौधरी पिता फूलचंद 45, कन्हैया चौधरी 40, रामप्रसाद चौधरी 43 सभी निवासी सिहपुरतोला खेरी वेंकटनगर जैतहरी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 2 महिला सहित 5 आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव, एसडीओपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में रतनपुर टीआई हरविंदर सिंह, कोटा टीआई प्रकाश कांत, चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
