बिलासपुर। शहर के कंपनी गर्दन और ब्यापार बिहार स्थित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में बापू की कुटिया बनकर तैयार हो चुका है। महापौर ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

नगर निगम शहर के 6 स्थानों पर 96 लाख की लागत से एकांकी जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्गों के लिए सर्व सुविधायुक्त बापू की कुटिया का निर्माण करा रही है। 2 पूरी तहर से बन कर तैयार है। एक में काम चल रहा और 3 अभी बनना बाकि है। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने विवेकानंद उद्यान में निर्मित ’’बापू की कुटिया’’ का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शहर के अन्य उद्यानों में भी ’’बापू की कुटिया’’ का निर्माण कार्य चल रहा जिसमें दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार, स्मृति वन उद्यान राजकिशोर नगर में इस निरिक्षण करते हुए बताया कि कंपनी गार्डन और व्यापार विहार में बापू कि कुटिया बन कर तैयार है। स्मृति वन में अभी काम चल रहा है। वहीं 3 जगह और काम शुरु होगा। कंपनी गार्डन और व्यापार विहार में बने बापू कि कुटिया का जल्द ही उद्धाटन किया जाएगा यहां सीनियर सिटीजन्स को नई सुविधा मिलेगा। महापौर यादव ने बताया गार्डन में बापू कि कुटिया इसलिए बनवाया जा रहा ताकि युवाओं के साथ बुजुर्गों को भी खास माहौल दिया जा सके। जहां वे आपस में बैठकर चर्चा करने के साथ ही मनोरंजन के साधनों का प्रयोग कर सकेंगे। यहां टीवी, कैरम, चैस के साथ अन्य मनोरंज के साधान होगे। कुटिया को लाईब्रेरी की तरह सुबह शाम खोला जाएगा। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के चेयरमैन बजरंग बंजारे, स्वास्थ विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, राजस्व विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र साहू, निगम अधिकारी सुब्रत कर, ललित त्रिवेदी, इंजीनियर कु.शशी वारे एवं निगम के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

00 सफाई कार्य का किया निरीक्षण
महापौर रामशरण यादव मंगलवार को सफाई कार्य का निरीक्षण करने चांटीडीह और कस्तूरबा नहीं पहंुचे जहां उन्होने जाम नाली से मलबा निकलवाने के साथ ही वार्ड के अंदर गलियों के नाली में सफाई नहीं होने की शिकयत पर नाली साफ कराई साथ ही सेनेटरी इंस्पेक्टर को निर्देशित किया की केवल मेन रोड़ में पड़ने वाले नाली नहीं बल्की वार्डों के अंदर गलियों में बने नाली भी प्रतिदिन साफ कराएं। ताकि वार्डवासियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
