बिलासपुर। अरपापार के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सरकंडा से लेकर राजकिशोर नगर के पूरे क्षेत्र को स्मार्ट सिटी से जोड़ने की मांग को लेकर सांसद से मुलाकात की। लेकिन इन पार्षदों और कार्यकर्ताओं को ये नही मालूम कि स्मार्ट सिटी का दायरा तय हो चुका है। अब उसमें बदलाव करने के लिए मामला फिर से सामान्य सभा से पास कराना पड़ेगा।

अरपापार के पार्षद और नागरिकों ने आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण साहू को एक ज्ञापन देकर सरकंडा, कोनी बिरकोना लिंगियाडीह राजकिशोर नगर समेत अरपापार क्षेत्र को स्मार्ट सिटी परियोजना के दायरे में लाने की मांग की गई है। सांसद को दिए ज्ञापन में पार्षदों और इस क्षेत्र के नागरिकों ने कहां है कि इसे क्षेत्र की हमेशा ही उपेक्षा होती रही है। जबकि बिलासपुर शहर के विकास में इस पूरे क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। एसईसीएल इंजरिंग कॉलेज विश्वविद्यालय तथा अन्य कई प्रमुख संस्थानों वाले क्षेत्र को स्मार्ट सिटी परियोजना में जितने जल्दी हो शामिल किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में श्रीमती संध्या तिवारी नंदिनी साखन दर्वे,मनीष गढेवाल,अतुल सिंह, निर्मल मानिकपुरी, साखन दर्वे समेत बड़ी संख्या में अरपापार क्षेत्र के नागरिक शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
