बिलासपुर। सिरगिट्टी में मंगलवार शाम एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारा अभी आजीवन कारावास की सजा काटकर वापस लौटा था। जबकि मृतक का बड़ा भाई पहले वाले मामले में गवाह था। जिसमे आरोपी सजा काटकर आया था। फरार हो रहे आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

सिरगिट्टी की धरती मंगलवार की शाम एकबार फिर खून से लाल हो गया जब पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक गणेश तिवारी ने दूसरे युवक जितेंद्र राव की हत्या कर दी। मृतक जितेंद्र राव पिता रामायण राव निवासी अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी का घर के पास ही पान की दुकान है। मंगलवार की शाम पांच बजे उसकी दुकान पर आरोपी गणेश तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी नजर लाल पारा सिरगिट्टी पहुंचा। आरोपी गणेश तोरवा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कुंदन सिंह हत्याकांड के मामले बीते 18 फरवरी को सजा पूरी कर जेल से छूटा है। वहीं जितेंद्र का भाई मामले में गवाह था। दुकान में जितेंद्र और गणेश के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस होने लगी। इसी बीच युवक ने जितेंद्र पर दुकान में रखे चाकू से हमला कर दिया। पेट और जांघ में हुए ताबड़तोड़ हमले से घायल जितेंद्र दुकान छोड़कर भागने लगा। वहीं हमले के बाद गणेश भी मौके से फरार हो गया। थोड़ी दूर जाकर जितेंद्र गिर गया। वहां पर पहुंचकर जितेंद्र के परिवार वालों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर हत्या के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
