बिलासपुर। जिले कोे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केे क्रियानवयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आज ए.पी. शिन्दे हाॅल, भारतीय कृषि अनुसंधान संगठन पूसा नई दिल्ली में आयोजित गरिमामयी समारोह में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर के हाथों यह अवार्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चैधरी भी उपस्थित थे।
समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्य नोडल अधिकारी श्री जी.के.निर्माम ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए छ.ग. प्रदेश को मिले सम्मान का प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले को अधिक से अधिक किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर व उन्हें सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए यह अवार्ड दिया गया है। जिले में 9 हजार 310 किसानों का आधार प्रमाणीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने में बिलासपुर अव्वल रहा। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले वाले राज्यों एवं जिलों का चयन अवार्ड हेतु किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
