बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने जमा रकम पर दो गुना ब्याज देने का झांसा देकर लोगो से ठगी करने के आरोपी बीएन गोल्ड रीयल स्टेट एंड एलाइड के डायरेक्टर की जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बीएन गोल्ड रीयल स्टेट एंड एलाइड नई दिल्ली का बिलासपुर के राजीव प्लाजा में ब्रांच ऑफिस खोला गया। कंपनी का डायरेक्टर इंदौर निवासी आरोपी आशीष कुमार गुप्ता ने वर्ष 2009-2010 में व्यापार विहार में सेमिनार आयोजित कर लोगो को मासिक, तिमाही, वार्षिक जमा एवं फिक्स्ड जमा इस्कीम में डेढ़ से दो गुना अधिक ब्याज देने, जमा राशि को दुगना होने का झांसा दिया। अधिक लाभ पाने के लालच में आकर व्यास कुमार यादव सहित अन्य ने अपनी मेहनत की कमाई को कंपनी में जमा किया। अवधि पूर्ण होने जमाकर्ता रकम लेने गए तो उन्हें कार्यालय बंद कर डायरेक्टर के भागने की जानकारी हुई। मामले की तारबाहर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने 12 दिसम्बर 2020 को इंदौर निवासी डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। जेल में बंद आरोपी ने जिला एवं सत्र न्यायायलय में जमानत आवेदन पेश किया था। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
