बिलासपुर। प्रदेश सरकार ने प्रशानिक अधिकारियों की एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय को अम्बिकापुर और सरगुजा के संयुक्त कलेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी को बिलासपुर का निगम आयुक्त बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डॉ रेणुका श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी म ट्रांसफर लिस्ट में राज्य प्रशासनिक सेवा 10 अफसरों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर लिस्ट में 4 अधिकारी 2013 बैच के है तो 3-3 अधिकारी 2014 और 15 बैच के है। जीएडी की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में 5 निगमों के कमिश्नरों को तबादला किया गया है। बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग निगम के आयुक्त को बदला गया है। आशुतोष चतुर्वेदी राजनांदगांव नगर निगम के नये आयुक्त होंगे, वहीं प्रभाकर पांडेय अब अंबिकापुर के नये कमिश्नर होंगे। उनके स्थान पर अजय कुमार त्रिपाठी को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है वे अभी सरगुजा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। डिप्टी कलेक्टर धमतरी मनीष मिश्रा को धमतरी का नया निगम आयुक्त बनाया गया है। राजनांदगांव के निगम आयुक्त चंदकांत कौशिक को संयुक्त कलेक्टर धमतरी, दुर्ग निगम आयुकत इंद्रजीत वर्मा को कवर्धा संयुक्त कलेक्टर, आशीष कुमार टिकरिहा को धमतरी निगम आयुक्त से सूडा का सीईओ, हरीष मंडावी को अंबिकापुर निगम आयुक्त से दुर्ग का नया निगम आयुकत बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
