बिलासपुर। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बुधवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल भनवारटंक स्थित मरहिमाता मंदिर पहुंचे और सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमे मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने के साथ सामुदायिक पुलिसिंग करना प्रमुख है।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा ग्राम भनवारटंक के मरही माता मंदिर के धार्मिक स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना करने के पश्चात मंदिर प्रांगण में मरही माता मंदिर समिति, क्षेत्र के लोगों, विभागीय अधिकारियों और राजस्व के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्षेत्र व मंदिर की सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मंदिर समिति प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है, एवं दर्शन करने आये लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते हैं। इस बीच कुछ ऐसे ही तत्वों के द्वारा शराब का सेवन कर आपस मे वाद विवाद किया जाता हैं। ऐसे तत्वों को रोकने के लिए उन्हें पुलिस बल की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने उनके मांग के अनुरूप प्रत्येक रविवार को पुलिस बल उपलब्ध कराने एसडीओपी कोटा एवं चौकी प्रभारी बेलगहना को निर्देशित किया। साथ ही तात्कालिक रूप से बेहतर और संख्यात्मक बल भी समय समय पर लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह अवैध शराब, सार्वजनिक रूप से शराब सेवन को प्रतिबंधित एवं हतोत्साहित करने मन्दिर प्रबंधन व प्रशासन को मिलकर कार्य करने पर सहमति बनी।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्षेत्र के लोगो को जोड़कर 20 सदस्यीय मंदिर समिति बनायी गयी। जो प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं अन्य दिनों में पुलिस के साथ मिलकर मंदिर में आने वाले असामाजिक तत्व के लोगो पर लगाम लगाने व कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करेंगे। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय ध्रुव, SDM कोटा आनंद तिवारी, SDOP कोटा श्रीमती रश्मित कौर चावला, तहसीलदार बेलगहना, थाना प्रभारी कोटा, चौकी प्रभारी बेलगहना, पुलिस स्टॉफ, मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
