बिलासपुर। बिरकोना में बिल्डर ने एक ऐसी जमीन पर पैसा लगा दिया जो स्कूल के ठीक पीछे पड़ता है। अब जमीन सोना बनाने के लिए उसे स्कूल के बीच से सड़क चाहिए। इस जमीन को पाने के लिए बिल्डर हर तरह से दांव पेंच लगा रहा है। लेकिन स्कूल शिक्षण के आगे उसकी दाल नही गल रही है।
छग उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना बिलासपुर नगर निगम के वार्ड कमांक 64 महामाया नगर में आता है। स्कूल के मैदान में 10-12 दिन पहले विजयापुरम फेस 2 निवासी जेठू साहू के द्वारा कब्जा करने की उद्देश्य से सड़क का निर्माण कराने की कोशिश की। जिसका ग्राम वासियों ने जमकर विरोध किया। यही नही बिरकोना शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में सड़क को उखाड़ दिया गया। बताया जा रहा है जेठू साहू ने इसके पहले भी एक बार स्कूल की जमीन से सड़क निकालने का प्रयास कर चुका है। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण सफल नही हो सके। बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफल नही हो पाने पर जेठू साहू ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस करके शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद साहू पर कई गम्भीर आरोप लगाए। जिसमे 80 लाख रुपए की मांग करना भी शामिल है। जेठू साहू के आरोप का जवाब देने के लिए पिछले दिनों शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद साहू प्रेस क्लब पहुंचे और बताया मेरे खिलाफ मन – गढंत आरोप लागा रहे है। मैं विद्यालय प्रशासन समिति के अध्यक्ष के साथ ही एक राजनैतिक पार्टी का सक्रीय सदस्य भी हूँ एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी 03 का अध्यक्ष भी हूँ इसके अलावा बिलासपुर साहू संघ का संरक्षक भी हूँ। मेरी राजनैतिक एवं सामाजिक छबि को धूमिल करने हेतु जेठूसाहू द्वारा मुझे ब्लैकमेल करने का प्रयास पिछले कुछ वर्षों से किया जा रहा है। विनोद साहू ने बताया कि जेठूसाहू का पिछले 20 वर्षो से कई अपराधिक रिकार्ड, डराने धमकाने और जमीन संबंधी अफरा – तफरी के कई शिकायत सामने आते रहा है। साथ ही 420 के मामले में जेल में रहा है। जिसकी समीक्षा करते हुए जेठू साहू के खिलाफ थाने में और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
00 1956 से संचालित है स्कूलबताया जा रहा है छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला 1956 से संचालित है। इसके बाद 1978 से स्कूल को सरकार से ग्रांट मिलना शुरू हुआ जो आज तक चला आ रहा है। इस स्कूल को सरकार की ओर से 5.5 एकड़ जमीन दिया गया है। उसी जमीन में स्कूल भवन और बच्चों के खेलने के लिए मैदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
